Friday, January 27, 2017

तू कौन है

तू कौन है, तेरा वजूद क्या,
इस बात पे तू गौर कर,
ये तन तेरा, तू 'तन' नहीं,
इस बात पे तू गौर कर || 1 ||

ये सोच तेरी, ये कर्म तेरा,
ये रह जायेंगे तू नहीं,
पीछे क्या छोड जाना है,
इस बात पे तू गौर कर || 2 ||

नफरत नहीं, तू प्यार कर,
सबको तू अपनासा कर,
प्यारी यादों को छोड जाना है,
इस बात पे तू गौर कर || 3||

तू सांस है, ये तन नहीं,
इन सासोंकी पूजा तू कर,
तू सब में है, सब तूझमें समाये,
इस बात पे तू गौर कर || 4 ||

No comments:

Post a Comment

प्रार्थना

जन्मोजन्मीचे वाहून ओझे, थकलो आता "आई" गं, आवराया हा सारा पसारा, मार्ग आता तू दावी गं... संचित बहू कर्माचे हे, नित्य भर त्यात पडते ...